पारा क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में अंधाधुंध गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रमेश गौतम उर्फ बबली गौतम पुत्र स्व. नत्था राम, राम बक्श पुत्र स्व. नत्था राम, आकाश गौतम पुत्र राम कुमार, मन्नू गौतम पुत्र राम कुमार, शैलेन्द्र गौतम उर्फ राजा पुत्र सूरजभान, राजेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 नत्था राम गौतम, रविन्द्र कुमार पुत्र स्व. नत्थाराम गौतम निवासी सलेमपुर पतौरा थाना पारा लखनऊ, कुलदीप सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह नि. जलालपुर थाना पारा ने होली की रात करीब 11.00 बजे ग्राम सलेमपुर पतौरा थाना पारा लखनऊ में प्राथमिक स्कूल के पास गांव में अपना वर्चस्व बनाने व दिखाने के लिए गावं के ही प्रभात शुक्ला पुत्र श्री शंकर लाल शुक्ला, जितेन्द्र यादव पुत्र श्री कृष्ण यादव निवासी सलेमपुर पतौरा थाना पारा लखनऊ को जान से मारने की नियत से लगातार फायरिंग की। जिससे प्रभात शुक्ला के पेट में गोली लगी तथा जितेन्द्र यादव के बायें बाजू में गोली लगी। जिसके बाद घायलों को इलाज हेतु केजीएमयू ट्रामा सेण्टर में भर्ती किया गया। इस सम्बंध में प्रभात शुक्ला के बड़े भाई प्रशान्त शुक्ला पुत्र श्री शंकरलाल शुक्ला ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। पारा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राजेन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार पुत्र स्व0 नत्थाराम गौतम निवासी ग्राम सलेमपुर पतौरा थाना पारा को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में एसीपी काकोरी दिलीप कुमार सिंह का कहना है कि दो आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है।



