उत्तर प्रदेश

तापमान अधिक होने से कीट व रोग से प्रभावित नहीं फसल : गन्ना उपायुक्त

पलियाकलां खीरी । बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल एवं गन्ना विकास परिषद क्षेत्र में चल रहे सर्वे का उप गन्ना आयुक्त सतेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। उप गन्ना आयुक्त ने ग्राम बम नगर गदनिया तथा अंजीरबोझ में गन्ना कृषकों के प्लॉट पर भ्रमण कर फसलों में कीट रोग के आपतन के प्रभाव का गहन निरीक्षण करने के पश्चात किसानों को अवगत कराया कि इस वर्ष तापमान अधिक होने के कारण गन्ना फसल कीट रोग से प्रभावित नहीं है। कृषकों से संवाद करते हुए सुझाव दिया गया कि मानसून की वर्षा प्रारंभ होने पर वातावरण में आर्द्रता बढ़ने पर कीट एवं रोग का प्रकोप होने की संभावना बन जाती है। इसलिए सभी किसान अपने प्लॉट की देख भाल करते रहें और किसी प्रकार की हानि की संभावना प्रतीत होने पर बचाव अथवा उपचार के लिए तकनीकी जानकारी हेतु गन्ना विकास विभाग या चीनी मिल कर्मचारी का सहयोग प्राप्त कर सकतें हैं। गन्ना फसल सुरक्षा हेतु कीटनाशक का छिड़काव पोषक तत्व की फसलो में उपलब्धता हेतु मेजर एवं माईनर उर्वरक का छिड़काव कर रहे बूम पावर स्प्रेयर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही चीनी मिल द्वारा कराए जा रहे नाले की सफाई का भी उपायुक्त ने निरीक्षण कर कार्य की सराहना की।इस अवसर पर गदनिया गांव के कृषक मंजीत सिंह तथा ग्राम अंजीर बोझ के कुँवरजीत सिंह पुत्र ने बताया अभी तक कीट रोग का प्रकोप गन्ना फसल में नहीं है। भ्रमण के समय महाप्रबंधक गन्ना राजीव तोमर विशेष सचिव राजेश कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथलेश कुमार सहित गन्ना विभाग एवं चीनी मिल के फील्ड स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button