अपराधलखनऊ

माफिया और अपराधी दूरबीन से भी नहीं दिखाई देते : अमित शाह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बहुमत की सरकार बनाने का वश्विास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कानून व्यवस्था का बेड़ा गर्क कर रखा था जबकि आज यूपी में विकास की लहर है और माफिया और अपराधी दूरबीन से भी नहीं दिखाई देते। लखनऊ में ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए शाह ने कैराना से पलायन (हिंदू परिवारों का) का जिक्र करते हुए कहा कि पलायन कराने वाले अब खुद पलायन कर चुकी हैं। शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का खेल यूपी में सालों साल चला। यहां कानून व्यवस्था का हाल देखकर मेरा तो खून खौलता था। पश्चिमी यूपी में कैराना से पलायन शुरू हुआ था, यहां लखनऊ के हुक्मरानों की नींद नहीं उड़ती थी। आज उत्तर प्रदेश में किसी की हिम्मत नहीं है पलायन कराने की, पलायन कराने वालों का पलायन हो चुका है।”शाह ने आगे कहा, ”हर जिले में 2-3 बाहुबली थे। अब दूरबीन से भी नहीं दिखाई देते है। बच्चियां घर से बाहर नहीं निकलती थीं। मेरठ में यूनिवर्सिटी होने के बावजूद किराए के घर में रहकर दिल्ली में पढ़ाई करनी पड़ती थी। सलामती नहीं थी। आज कोई भी त्योहार हो, छठ हो, दिवाली हो, 16 साल की बच्ची गहने लादकर रात को 12 बजे स्कूटी से यूपी की सड़कों पर निकल सकती है। कोई डर नहीं। यह परिवर्तन केवल बीजेपी कर सकती है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button