28 दो दिवसीय सालाना उर्स का आयोजन

सिंगाही खीरी- निघासन तहसील क्षेत्र के बंगलहा तकिया गांव स्थित मलंग शाह बाबा की मजार पर दो दिवसीय सालाना उर्स का आयोजन 28 जून दिन शुक्रवार से होगा। निघासन क्षेत्र के अंतर्गत बंगलहा तकिया गंाव में स्थित मजार पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय उर्स का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उर्स कमेटी के संयोजक जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय उर्स में शामिल होने वाले हजारों लोगों की भीड़ को देखते हुए कमेटी के द्वारा व्यापक इंतजाम किया गया है। दो दिनों तक दोनों समुदाय के लोग मलंग शाह बाबा की मजार पर पहुंचकर चादर चढ़ाकर और माथा टेक कर मुराद मांगेंगे। उर्स को लेकर साफ सफाई और सजावट की जा रही है। ऐतिहासिक सालाना उर्स के मेले का आगाज शुक्रवार की सुबह में कुरानखवानी से होगा। उर्स में हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग शामिल होते हैं।



