अपराधलखनऊ

मोहानलालगंज में युवक ने लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद की आशंका

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कल्ली पूरब घाघ में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, दिनांक 28 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 7:00 बजे सूचना मिली कि गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची टीम ने जांच के दौरान पाया कि बब्लू गौतम (उम्र लगभग 40 वर्ष) ने अपने घर के प्रथम तल पर बने कमरे में बिजली के पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक पेशे से राजमिस्त्री था। उसके परिवार में पत्नी, एक 13 वर्षीय पुत्री और 10 वर्षीय पुत्र हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जल्द ही वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button