अपराधउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

दरोगा भर्ती का पेपर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गैंग का सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। दरोगा भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह के एक सदस्य को STF ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज कुमार पुत्र प्रेम सिंह, निवासी ग्राम हवेली, थाना राया, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। STF के अनुसार आरोपी अभ्यर्थियों को दरोगा भर्ती का पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर उनसे बड़ी रकम ऐंठता था और अनुचित लाभ कमाने के उद्देश्य से धोखाधड़ी करता था।

STF टीम ने आरोपी को मोहल्ला शिवपुरी, रजनी लाइब्रेरी के पास, थाना राया, जनपद मथुरा से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

STF द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली करने वाले ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button