अपराधलखनऊ

बदमाशों ने दहशत फैलाते हुए राजाजीपुरम में युवक पर चलायी गोलियां

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र के ए ब्लाक राजाजीपुरम ललिता हॉस्पिटल के पास बदमाशों ने दहशत फैलाते हुए एक युवक पर तीन राउण्ड फायरिंग की। इस सम्बंध में एसीपी बाजारखाला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें बनायी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
विदित हो कि सूरज कुमार सिंह पुत्र शुभ नारायण सिंह निवासी देवपुर ने बताया कि वह जलालपुर निवासी मंजुल यादव से मिलने गया था। ललिता हॉस्पिटल के पास यादव होटल पर वह मंजुल का इन्तजार कर रहा था। तभी वहां पर अचानक चार पांच दो पहिया वाहनों से समीर खान (समीर गैराज), आरीफ खान, राहुल ठाकुर (भूरा) और राजा दीक्षित और अन्य चार से पांच अज्ञात लोग आये और लोहे की राड से हमला कर दिया। जब सूरज मौके से भागने लगा तो समीर खान (समीर गैराज) आरिफ खान ने पिस्टल निकाल उस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। मौके से पुलिस को गोलियों के खोखे मिले है। जबकि स्थानीय लोगों की माने तो घटना स्थल पर तीन राउण्ड फायरिंग की गयी है। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।
इससे पहले भी हुआ था विवाद
सूरज कुमार सिंह की माने तो आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर एच में चार से पांच दिन पहले कुछ लोगों एक युवक को पीट रहे थे। जो उसका परचित था। जब उन्होंने इस मामले में बीच बचाव किया तो समीर खान से उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
सभी पर है अपराधिक मुकदमें दर्ज
सीपी बाजारखाला ने बताया कि समीर खान (समीर गैराज), आरीफ खान, राहुल ठाकुर (भूरा) और राजा दीक्षित पर पहले से ही कई अपराधिक मुकदमें दर्ज है। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button