उत्तर प्रदेश

30 जून तक लक्ष्य पूर्ति न करने पर विभागीय अधिकारियों पर भी होगी कार्यवाही

लखीमपुर। जनपद के 132 सहकारी समितियों (बी-पैक्स) के माध्यम से सक्रिय किसानों/सदस्यों को रबी एवं खरीफ अभियान के दौरान ऋण वितरण एवं बीज खाद नैनो यूरिया आदि का वितरण किया जाता है। 01 जुलाई 2023 से अब तक लगभग 99091.16 लाख रू० सहकारी देयों की धनराशि वसूली हेतु बकाया है 71.22 है। जबकि गतवर्ष बकाया की वसूली इसी अवधि में 70.88 प्रतिशत थी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता रजनीश प्रताप सिंह द्वारा विभागीय समीक्षा में सहकारी देयों की वसूली में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण सख्त रवैया अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विकास खण्डध्तहसील में भ्रमण कर किसानों से वसूली कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। वसूली हेतु सघन अभियान चलाने हेतु प्रत्येक तहसील में एक-एक वसूली वाहन चलायी जा रही है। उक्त वाहन अपर जिला सहकारी अधिकारी एवं उप महाप्रबन्धक जिला सहकारी बैंक लि०, लखीमपुर खीरी के निर्देशन में चलायी जा रही है। इसी कम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक द्वारा समीक्षा किये जाने पर तहसील सदर में मु0 23100.81 लाख के सापेक्ष 16717.02 लाख की वसूली जो 72.37 प्रतिशत है।

इस प्रकार तहसील-निघासन, में मु0 7980. 23. लाख के सापेक्ष 6626.86 लाख की वसूली जो 83.04 प्रतिशत है। तहसील- धौरहरा, में मु० 17511.40. लाख के सापेक्ष 9508.83 लाख की वसूली जो 54.30 प्रतिशत है। तहसील- पलिया, में मु0 81030.63 लाख के सापेक्ष 6859.35 लाख की वसूली जो 84.36 प्रतिशत है। तहसील- मोहम्मदी, में मु0 10116.66. लाख के सापेक्ष 7227.57 लाख की वसूली जो 71.44 प्रतिशत है। तहसील- गोला में मु0 18596.63. लाख के सापेक्ष 12675.54 लाख की वसूली जो 68.16 प्रतिशत है। तहसील- मितौली में मु0 5706.37. लाख के सापेक्ष 4141.24 लाख की वसूली जो 72.57 प्रतिशत है। वसूली प्रगति में तेजी लाने हेतु तहसीलवार अधिकारियों की टीम गठित कर सहकारी देयों की वसूली की जा रही है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, द्वारा 30 जून 2024 के सापेक्ष 4.91 प्रतिशत कम होने पर अत्यन्त नाराजगी जतायी एवं कार्यवाही करते जनपद के 07 समिति सचिवों एवं 47 शाखा प्रबन्धको को निलम्बन पूर्व नोटिस जारी किया गया तथा समस्त सचिव एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि दो दिवस के अन्दर 30 जून 2024 के सापेक्ष लक्ष्य की पूर्ति करना सुनिश्चित करें, साथ ही सहायक विकास अधिकारी (सह.) एवं अपर जिला सहकारी अधिकारियों को कठोर चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि अपने ब्लाक/तहसील में निरन्तर भ्रमण करते हुए लक्ष्य की पूर्ति कराना सुनिश्चित करें, यदि लक्ष्य की पूर्ति शतप्रतिशत नहीं की जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button