उत्तर प्रदेश

पेड़ से लटकते मिले चाची-भतीजे के शव, सनसनी

धौरहरा खीरी । कोतवाली क्षेत्र के तुलसीराम पुरवा गांव के बाहर एक पेड़ में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला व उसके भतीजे के शव लटकते मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
प्राप्त विवरण के अनुसार थाना धौरहरा क्षेत्र के ग्राम तुलसीराम पुरवा निवासी प्रताप गौतम की 35 वर्षीया पत्नी पूजा व भतीजे शिवकुमार 25 पुत्र रमेश के बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है शिवकुमार लगभग एक वर्ष से प्रताप के घर पर ही रह रहा था। बीती रात संदिग्ध परिस्थिति में चारपाई बांधने वाली रस्सी के सहारे गांव बाहर दोनों के शव लटकते मिले।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button