उत्तर प्रदेश

आवारा सांड के हमले से बचने की कोशिश में किसान लहूलुहान, हालत गंभीर

हरदोई (पिहानी): क्षेत्र में आवारा जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला पिहानी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव से सामने आया है, जहाँ अपनी फसल की रखवाली करने गए एक किसान को आवारा सांड ने दौड़ा लिया। जान बचाने की जद्दोजहद में किसान खेत के कटीले तारों की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया।

खेत की रखवाली के दौरान हुआ हमला

​जानकारी के अनुसार, बखरिया निवासी दुलारे (40 वर्ष) पुत्र पुशे, अपने खेत में खड़ी फसल देखने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद आवारा सांडों ने उन पर हमला करने की नियत से उन्हें दौड़ा लिया। सांड से जान बचाने के लिए दुलारे तेजी से खेतों की तरफ भागे, लेकिन रास्ते में सुरक्षा के लिए लगाए गए कटीले तारों में उलझकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जिला अस्पताल रेफर

​राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस (UP 32 EG 4844) के ईएमटी सुमित सिंह और पायलट रविंद्र कुमार ने घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पिहानी में भर्ती कराया।

चिकित्सकों के अनुसार: किसान की हालत काफी गंभीर थी, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया है।

 

क्षेत्र में बढ़ा रोष

​इस घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि आवारा जानवरों की समस्या विकराल होती जा रही है, जिससे न केवल फसलें बर्बाद हो रही हैं, बल्कि अब किसानों की जान पर भी बन आई है।

Related Articles

Back to top button