लखनऊ

फ्लाईओवर पर हुए हादसे में बिजली कर्मी मौत

लखनऊ। बाजारखाला में गुरुवार देर रात बेकाबू कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल युवकों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान एक युवक ने रात में ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे की शुक्रवार सुबह मौत हो गई।
भरतपुरी निवासी राहुल गौतम गुरुवार रात दोस्त सावन के साथ काम से जा रहा था। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह के मुताबिक हादसे में राहुल गौतम की गुरुवार रात मौत हो गई थी। सावन को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हुई है। भाई सूरज के मुताबिक सावन आशियाना बिजली उपकेंद्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह के अनुसार हादसा कर भागने वाले कार ड्राइवर को पुलिस तलाश रही है।

Related Articles

Back to top button