लखनऊ

सुशान्त गोल्फ सिटी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराये के फ्लैट में मिला शव

लखनऊ। थाना सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्र अंतर्गत एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रिश्ता मैनहैटन, टावर A-2, फ्लैट संख्या 407 में किराये पर रहने वाला व्यक्ति काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना मिलते ही थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम मौके पर पहुँची। मकान मालिक व सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए फ्लैट का दरवाजा खोला गया, जहाँ अंदर शुभम त्रिपाठी (30 वर्ष), पुत्र राजेश सिंह को पंखे से लटके हुए फांसी के फंदे पर पाया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक ने अपने किराये के फ्लैट में छत में लगे पंखे से चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या की। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर निरीक्षण कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुँचे मृतक के चचेरे भाई संतोष कुमार त्रिपाठी, निवासी गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ ने बताया कि शुभम मूल रूप से ग्राम घोरीपुर बिरवा, थाना सादुलनगर, जनपद बलरामपुर का निवासी था। वह लखनऊ में किराये पर रहकर इंटीरियर का कार्य करता था और अविवाहित था। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button