किसान पथ आउटर के नीचे भीषण जाम

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशहालगंज किसान पथ आउटर के नीचे शुक्रवार को भीषण जाम की स्थिति बन गई। फतेहगंज पावर हाउस से लेकर हरदोइया मोड़ तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
इस जाम में कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालु बुरी तरह फंसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, बिठूर घाट से गंगाजल भरकर बाराबंकी स्थित लोधेश्वर धाम की ओर पैदल यात्रा कर रहे कांवड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई घंटों से जाम में फंसे श्रद्धालु परेशान नजर आए।
लंबे समय तक रास्ता जाम रहने के कारण कांवड़ियों और आम राहगीरों में नाराजगी देखी जा रही है।
जाम की वजह से स्थानीय लोगों का आवागमन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी वाहन, प्राइवेट गाड़ियां सहित दोपहिया वाहन जाम में फंसे होने की जानकारी सामने आई है।



