अपराध

काकोरी में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला

लखनऊ। राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक अधिवक्ता पर उसकी के गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में अधिवक्ता गम्भीर रूप से घायल हो गये। पीड़ित अधिवक्ता ने इसकी लिखित शिकायत काकोरी पुलिस को दी है।
अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार निवासी दोना ने बताया कि उसके पिता आज दोपहर में अपनी भैस को गांव के रास्ते ले जा रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले आकाश पुत्र सज्जन व गजोधर उनसे गाली-गलौज करने लगे। यह देख शैलेन्द्र ने उनका विरोध किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गये और जाने से मारने की नियत से लाठी-डण्डों से पीट दिया। इस घटना में शैलेन्द्र के हाथ में फैक्चर एवं ओठों पर गम्भीर चोटें आयी है। उन्होंने बताया कि जब हम अपनी शिकायत लेकर काकोरी थाने पहुंचे तो पुलिस ने मामले को टरकाते हुए उन्हें घुरघुरी तालाब चैकी इंचार्ज के पास भेज दिया। फिलहाल इस मामले में अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। वहीं इस सम्बंध में काकोरी इंस्पेक्टर से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में मुझे कोई जानकारी नहीं मिली है। जबकि देर शाम अधिवक्ता ने बताया कि हम दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button