उत्तर प्रदेश

ओमेक्स रेजीडेंसी-दो में डायरिया फैला, 40 बीमार

लखनऊ। शहीद पथ निकट पुलिस मुख्यालय के पास स्थित ओमेक्स रेजीडेंसी-दो में डायरिया फैल गया है। यहां बच्चे और बड़े मिलाकर करीब 40 बीमार हैं। इन्हें उल्टी, पेट में मरोड़ और दस्त हो रही है।
स्थानीय निवासी श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार रात उन्हें उनकी मां को एकाएक उल्टी और दस्त होने लगी। रात में तबीयत बिगड़ने पर मां को ड्रिप चढ़ायी। तब राहत मिली। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह कॉलोनी की सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप में लोगों ने उल्टी और दस्त के मैसेज डालने लगे। तब जाकर लोगों को पता चला कि यह डायरिया के लक्षण हैं। बुधवार रात लोग इसे फूड प्वाजनिंग समझ रहे थे। कालोनी के लोग गुरुवार दोपहर जब छतों पर रखी टंकियों को देखने पहुंचे तो देखा उनके ढक्कन खुले थे। टंकी के भीतर गंदगी थी। पानी से बदबू आ रही है। सोसायटी को शिकायत दर्ज कराकर सफाई के लिए बोला है। यह अच्छी बात रही कि लोगों को अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा। यहां रहने वाले कई परिवार के सदस्य डॉक्टर भी हैं। घर पर रहकर लोग इलाज कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button