अपराधबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में भाजपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख को मारी गयी गोली

साथी की मौके पर ही मौत, दो घायल
लखनऊ। राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र के घुरघुरी तालाब चौकी अन्तर्गत चुनावी रंजिश में पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित अन्य तीन लोगों को गोली मारी गयी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि अन्य दो लोग घायल बताये जा रहे है। घटना 10.30 बजे की बतायी जा रही है। पूर्व ब्लाक प्रमुख का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के सम्बंध में कुछ साक्ष्य एकत्र किये गये। जिसके आधार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विदित हो कि पूर्व ब्लाक प्रमुख राम विलास रावत कुवारे लोधी के यहां तिलक समारोह में शामिल होने के लिए तेजकिशन खेड़ा मजरा रानी खेड़ा गांव में पहुंचे थे। जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले से मौजूद हथियार बंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें अनंत यादव की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि अमित उर्फ छोटू, जयकरन घायल बताये जा रहे है। वहीं गावं की रहने वाली सोनी यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि मोनू रावत, अंकित, ज्ञानी, रिंकू सहित कई अन्य लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गयी है। गम्भीर रूप से घायल पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रामविलास रावत का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इस घटना को चुनावी रंजिश मान रही है। पुलिस ने मौके से एक हथियार भी बरामद किया है।
वहीं इस सम्बंध में डीसीपी दुर्गेश कुमार का कहना है कि मौके से एक तमंचा व कई खोखे बरामद हुए है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें लगायी गयी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
इससे पहले भी तेज किशन खेड़ा में हुआ था भारी विवाद
वर्ष 11 अक्टूबर, 2018 तेजकिशन खेड़ा गांव में भरत गौतम के घर में आग लगा दी गयी थी। वहीं वर्ष 2018 में ही दोनों पक्षों में हुए विवाद के दौरान दोनों तरफ से हुई एफआईआर में 100 से अधिक लोग नामजद किये गये थे जबकि 150 से 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तेज किशन खेड़ा गांव में पहले हुए विवादों से भी पुलिस नहीं चेती जिसके कारण एक बार फिर बड़ी वारदात हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button