लखनऊ

अरविंद इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय में जश्न का माहौल

लखनऊ। गढ़ी कनौरा, मवैइया क्षेत्र स्थित अरविंद इंटर कॉलेज के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम वर्ष 2026 में उत्कृष्ट रहे। छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया और सफलता का नया इतिहास रचा।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में बधाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती शकुंतला यादव, प्रधानाचार्य श्रीमती बबीता एवं मुख्य अतिथि अनीस राजा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
हाईस्कूल के सफल छात्र-छात्राएं:
अंशिका गौड़ – 84%
अंशुमान जेना – 83%
सुमाइरा अली – 81%
इंटरमीडिएट के सफल छात्र-छात्राएं:
ताइबा खातून – 79%
अक्षिका सिंह – 78%
अमृता – 77%
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को मंच पर आमंत्रित कर फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में उत्साह, खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button