उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी के नाका हिण्डोला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना नाका हिण्डोला क्षेत्र के रानीगंज स्थित कबीरदास का हाता निवासी अनिल सोनकर उर्फ गोलू (उम्र करीब 32 वर्ष) ने अपने घर के प्रथम तल पर कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।

मृतक के पिता हीरा लाल सोनकर द्वारा पुलिस को लिखित सूचना दी गई, जिसके बाद थाना नाका हिण्डोला पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक विवाहित था और ई-रिक्शा चालक के रूप में कार्य करता था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button