चुनाव रणभेरी बजते ही सभी दलों के तैयार होंगे सियासी चक्रव्यूह

लखनऊ। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान को लेकर चुनाव आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाते ही यूपी में सियासी सरगर्मी बढ़ गई। सभी दलों में अचानक हलचल तेज हो गई। पार्टी कार्यालयों में भीड़ जुटने लगी। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मीटिंग का दौर शुरू हो गया। वहीं यह भी कहा जा रहा है। चुनावी रणभेरी बजते ही भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत सभी दल नए सियासी चक्रव्यूह तैयार करेंगे।
दल बूथ लेवल तक पता करेंगे कौन, कहां, कितना मजबूत है। हालांकि बीजेपी पहले से ही बूथ लेवल का अभियान चला रखा था। वहीं सपा ने भी अभियान चलाने का ऐलान किया था। चुनाव आयोग आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करेगा। इसको लेकर दोपहर साढ़े 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। सूत्रों के मुताबिक, यूपी में 6 से 7 चरणों में चुनाव कराया जा सकता है। इसके साथ ही चुनाव आयोग कोरोना के बढ़ते केस के बीच नई गाइडलाइन भी जारी कर सकता है।

हर बूथ पर 50-50 कार्यकर्ताओं की टीम
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मुख्य चुनाव प्रचार अभियान शुरू होने के पहले भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से मैदान में उतारने में जुटी है। यही वजह है कि पार्टी के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे बूथ सम्मेलनों में बड़े नेताओं की मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है। पार्टी के तीन बड़े नेता राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा इन सम्मेलनों के जरिए कार्यकर्ताओं में न सिर्फ जोश भर रहे हैं, बल्कि उनको जनता के बीच जाकर, आम आदमी को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दिए गए मंत्र पर अमल करने को भी कह रहे हैं। वहीं सपा और बसपा और कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजूबत करने में जुटी है। समाजवादी पार्टी ने घर-घर तक पहुंचने के लिए नई रणनीति बनाई। इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में बूथवार ‘झंडा लगाओ अभियान’ शुरू था। यह अभियान 15 से 25 दिसंबर तक चला। पार्टी अधिसूचना जारी होने से पहले बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को जागरूक करना जरूरी है। ऐसे में हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों को घर-घर झंडा लगाने का निर्देश दिया गया है। वहीं अब अधिसूचना जारी होते सपा अपने कार्यकर्ताओं यह पता लगाने जुट जाएगी कि पार्टी कितना हुई। वहीं इसी तरह बसपा और कांग्रेस भी बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं के जारिए पार्टी मजबूत करने की जुटी हुई हैं।



