
लखनऊ। राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र में बीते 3 दिनों में एक बुजुर्ग व युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली है। पुलिस अभी दोनों शवों की शिनाख्त नहीं कर पाई है। शनिवार को मलिहाबाद थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों में एक बुजुर्ग की हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बंशी गढ़ी के पास बन रहे एस्टर्नल हाइवे के कुछ दूर माल रोड के किनारे आम के बैग में 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव देखा गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों की माने तो संभवतः अज्ञात हत्यारों द्वारा बुजुर्ग की हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए हैं। युवक के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। इस मामले में पुलिस अभी बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं कर पाई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मलिहाबाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले भी इटौंजा थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए थे। 72 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं कर पाई है।



