उत्तर प्रदेशराजनीति

पुलिस विभाग से वीआरएस के बाद अब राजनीति में दांव आजमा आएंगे असीम अरुण

कानपुर नगर । वर्तमान में कानपुर के पुलिस कमिश्नर ने वीआरएस लेकर कन्नौज से विधानसभा का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। अब वह पुलिस विभाग से हटकर राजनीति में अपना दांव आजमा आएंगे। पुलिस विभाग में आईपीएस असीम अरुण ईमानदार छवि के पुलिस अधिकारी माने जाते हैं। अचानक से वीआरएस का निर्णय लेने से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। सूत्रों की माने तो वह भाजपा पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।

वर्ष 1994 बैच के IPS अफ़सर असीम अरुण ने नौकरी से वीआरएस ले लिया है। उन्होंने एक पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए। भाजपा पार्टी के साथ मिलकर कन्नौज विधानसभा से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। फिलहाल अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह कन्नौज सदर जनपद से चुनाव लड़ेंगे। वही वीआरएस की बात कहीं न कहीं सत्य मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button