उत्तर प्रदेश

नाबालिक किशोर ने बच्ची का किया रेप, मुकदमा दर्ज

लखीमपुर खीरी-थाना पसगवां क्षेत्र के एक कस्बे में नाबालिग किशोर ने छोटी बच्ची का रेप कर दिया।इस घटना की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पसगवां क्षेत्र के एक कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय नाबालिक किशोर ने अपने ही पड़ोस रहने वाली सजातीय 7 वर्षीय अबोध बच्ची को बहला फुसलाकर घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर बने पशुबाड़े में ले जाकर बलात्कार कर दिया। इससे बच्ची की हालत खराब हो गई।वह रोती चिल्लाती अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।तब परिजन बच्ची को लेकर कस्बे में ही पुलिस चैकी पहुंचे।जहां से उन्हें थाने भेज दिया गया। थाने में पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्जकर पुलिस ने बच्ची को इलाज एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। आरोपी किशोर फरार है।वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गणेश प्रसाद साहा ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना करने के पश्चात मातहतों को आरोपी जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दे दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button