उत्तर प्रदेश

चोरों ने दो घरों से पार किया लाखों का माल, दहशत

लखीमपुर खीरी-थाना फरधान क्षेत्र के पचपेड़वा गांव में धावा बोलकर बेखौफ चोरों ने दो घरो से ढाई लाख की नगदी सहित लाखों रूपये के सोने चांदी के आभूषण पार कर ले गये। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।प्राप्त विवरण के अनुसार फरधान थाना क्षेत्र के पंचपेड़वा गांव में राजू शुक्ला पुत्र ओमप्रकाश व रामाधार पुत्र लक्ष्मण के घरों को निशाना बनाकर घुसे बेखौफ अज्ञात चोरों ने कमरों के ताले और बक्सों अलमारियों के ताले तोड़कर उनमें रखी करीब ढाई लाख की नकदी एवं लाखों रूप्ये के सोने चांदी के आभूषण पार कर ले गए। जब दोनों परिवार गहरी नींद में सो रहे थे।सुबह जागने पर सामान बिखरा देख घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया।इस घटना ने क्षेत्र में पुलिस गस्त की पोल खोल कर रख दी है।दोनों पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button