लखनऊ सहित यूपी के कई शहरों में सुबह से हो रही बारिश, 35 जिलों में रेन अलर्ट

लखनऊ । यूपी में कानपुर, लखनऊ, बरेली, अलीगढ़, आगरा, पीलीभीत, उन्नाव, इटावा, फतेहपुर और कन्नौज सहित कई जिलों में बादलों की आवाजाही के बीच सुबह से कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते ठंड में कुछ कमी आई हैं। हालंकि अभी हवाएं ठंडी चल रही हैं। जो सर्दी का एहसास करा रही हैं।
मौसम का रुख अब सर्दी को कम करने की ओर बढ़ रहा है। बुधवार को सुबह से बारिश जारी है। वहीं मंगलवार को भी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में दिनभर बदली छाई रही। बीच में निकलती धूप से उमस बढ़ी और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि कुछ जिलों में छिटपुट बारिश भी दर्ज हुई। बुधवार को पूर्वांचल को छोड़कर प्रदेश के 35 जिलों में हल्की से मध्यम बरसात के लिए अलर्ट है।
जनवरी तक अलग-अलग हिस्सों में बूंदाबांदी से छिटपुट बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार, पूर्वांचल के जिलों को छोड़कर प्रदेश भर में इस वक्त पूर्वी हवाओं का असर दिख रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं बुधवार के बाद न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री तक
इन जगहों पर बारिश की चेतावनी
बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। वही मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और हरदोई में गरज चमक और आंधी के साथ बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिलों में बदली के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई सबसे अधिक तापमान सोनभद्र के चुर्क में 29.4 डिग्री और प्रयागराज में 29.1 डिग्री चलते सेट किया गया न्यूनतम तापमान में भी ठंड का असर कम रहा सबसे कम तापमान इटावा में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अन्य अधिकतर जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में बुधवार को सुबह से ही बदली छाई रहेगी दिन भर छिटपुट बारिश होती रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवा और आंधी के साथ बारिश होने के आसार है कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।



