पुलिस ने तीन गैंगस्टर अपराधियों को दबोचा, रिमांड की डिमांड

सिंगाही खीरी । थाना सिंगाही पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सिंगाही पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर अपराधी रामनरेश पुत्र प्रेमू कश्यप निवासी ग्राम परसादीपुरवा मजरा भेडौरा थाना सिंगाही सुमित कश्यप पुत्र प्रेमू कश्यप निवासी ग्राम परसादीपुरवा मजरा भेडौरा थाना सिंगाही तथा बिल्लू उर्फ बलविन्दर सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी ग्राम बघौडिया थाना सिंगाही को आज सिंगाही खैरीगढ रोड चिरकुआ मोड़ से गिरफ्तार किया गया। उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये वास्ते प्राप्त करने रिमाण्ड न्यायालय हेतु भेजा गया। उपरोक्त तीनों पेशेवर अपराधी हैं। उनके विरूद्ध दर्जनों आपराधिक मुकदमें पहले से दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में एसआई सतीश चन्द्र, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, गौरव कुमार एवं कांस्टेबल आजाद सिंह की भूमिका सराहनीय रही।



