उत्तर प्रदेश

एसआई से निरीक्षक बनने पर कप्तान ने लगाए नए सितारे

लखीमपुर खीरी । पुलिस उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने पर एसआई को पुलिस कप्तान द्वारा कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।जनपद के चुनाव सेल पुलिस लाइन में नियुक्त उपनिरीक्षक शिवाजी दुबे को वरिष्ठता के आधार पर पुलिस निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस कार्यालय में उनके कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्व पवन गौतम एवं क्षेत्राधिकारी सदर रमेश कुमार तिवारी द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button