उत्तर प्रदेश
बिजली के खम्भें में उतरे करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

लखीमपुर खीरी। शहर के डीएम बंगला रोड पर एक विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई।इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्राप्त विवरण के अनुसार कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला हिदायत नगर निवासी शकील 56 पुत्र जलाउद्दीन बृहस्पतिवार की देरशाम किसी काम से पैदल जा रहा था।तभी डीएम बंगला रोड पर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गया।इससे उसकी तत्काल मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



