अपराधलखनऊ

लखनऊ के पारा में युवती की चाकू से हत्या, युवक हिरासत में; फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित नरपतखेड़ा मोहल्ले में एक युवती की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, कमरे में स्मृति पाण्डेय (पुत्री शैलेश पाण्डेय), मूल निवासी अमेठी एवं वर्तमान निवासी नरपतखेड़ा, मृत अवस्था में मिलीं। वहीं मौके पर देवांश पाठक (लगभग 21-22 वर्ष), निवासी बादशाहखेड़ा, थाना तालकटोरा, अचेत अवस्था में मिला। उसे उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय युवती के परिजन अमेठी गए हुए थे। इसी दौरान देवांश पाठक युवती के घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने कथित रूप से चाकू से हमला कर युवती की हत्या कर दी। घटना में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में दोनों छात्र बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button