अपराधलखनऊ

काकोरी में दीवार काटकर घर में सेंधमारी, जेवरात चोरी

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के ग्राम सराय अलीपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर की दीवार काटकर सेंधमारी कर दी। चोर घर में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे गृहस्वामी अनिल पुत्र रज्जनलाल ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शैलेश प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। टीम सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button