अपराधलखनऊ

हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ा 50 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-एसडीआरएफ ने सकुशल उतारा

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के अजीतन खेड़ा गांव में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। पुलिस के अनुसार, अजीतन खेड़ा निवासी शिवबरन पुत्र शिवराज यादव रात करीब 11:30 बजे हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस और एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद फायर सर्विस एवं एसडीआरएफ की मौजूदगी में दो व्यक्तियों द्वारा टावर पर चढ़कर शिवबरन को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से सीएचसी बेहटा भेजा गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। जांच के बाद वह अपने परिजनों के साथ गांव चला गया। पूछताछ में शिवबरन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी द्वारा उसे शराब के लिए रुपये नहीं दिए जा रहे थे। उसने गांव के ही एक व्यक्ति पर करीब चार लाख रुपये बकाया होने की बात भी कही, जिसे उसकी पत्नी ने गलत बताया। पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ और विद्युत विभाग के समन्वित प्रयास से व्यक्ति को सकुशल नीचे उतार लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button