उत्तर प्रदेश

विद्युत करंट से गई युवक की जान, परिजनों में कोहराम

सिंगाही खीरी-सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंगलहा तकिया के मजरा ग्राम घोसियाना में विद्युत करंट से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त विवरण के अनुसार गुरूवार की दोपहर करीब 2 बजे थाना सिंगाही क्षेत्र के घोसियाना गांव निवासी मंसूर 38 पुत्र अल्ली अपने घर मंे विद्युत पंखे का तार लगा रहा था। तभी असावधानीवश बोर्ड में एक तार लगने के बाद दूसरा तार उसके सीने में टच हो जाने से लगे करंट से वह तड़प कर जमीन जा गिरा और तत्काल उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निघासन ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस सूचना शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे।तभी किसी तरह सूचना पाकर देर शाम क्षेत्रीय लेखपाल के साथ नायब तहसीलदार हरेराम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा बुझा कर शव को दफनाने से रोक दिया।तभी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button