उत्तर प्रदेश

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

लखीमपुर खीरी-थाना ईसानगर क्षेत्र के नौरंगपुर गांव के बाहर संदिग्ध अवस्था में एक युवक का पेड़ से लटकता शव मिलने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।प्राप्त विवरण के अनुसार थाना ईसानगर क्षेत्र के बदालीपुर मजरा चंद्रासा खुर्द निवासी संजय कुमार 27 पुत्र रामलाल बीते 5 महीने से अपनी पत्नी के साथ ससुराल नौरंगपुर में रह रहा था।आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव नौरंगपुर गांव के बाहर एक पेंड़ से लटका मिला।इस सूचना से मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।मृतक के पिता ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button