अपराध

पीजीआई हॉस्पिटल में इलाज कराने आये बेटे से भर्ती कराने के नाम पर 15000 रुपये की मुकदमा दर्ज

मोहनलालगंज (लखनऊ)। पीजीआई अस्पताल में उपचार कराने के लिए आए बेटे ने अपने पिता को अस्पताल में भर्ती कराने के नाम पर हॉस्पिटल में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर ने भर्ती कराने के नाम 15 हजार रुपए वसूल लिए बेटे द्वारा बराबर भर्ती कराने के लिए कम्प्यूटर आपरेटर से मिन्नते करता रहा, लेकिन आपरेटर ने जब भर्ती नहीं कराया तो उसने दिये हुए पैसे वापस मांगे तो उसे भगा दिया। पीडि़त बेटे ने पीजीआई कोतवाली पहुंच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की, तब पीडि़त की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सुशील कुमार शर्मा पुत्र कुंज बिहारी शर्मा,निवासी ग्राम पोस्ट लौआ, थाना बछारी, जिला सीधी, मध्य प्रदेश ने बताया कि अपने पिता कुंज बिहारी शर्मा का उपचार कराने के लिए पीजीआई लखनऊ आया था। जहां उसकी जान पहचान पीजीआई अस्पताल में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर हिमांशू से हो गई। हिमांशु ने उसे भरोसा दिलाया कि उसके पिता को वह भर्ती करा देगा। जिसके लिए उसे घूस 25 हजार रुपये देना होगा। जिसके बाद उसने भर्ती के नाम पर उससे 15 हजार रुपये ठग लिये और उसके पिता को अस्पताल में भर्ती भी नहीं कराया। जब उसने अपना पैसा वापस मांगा तो अनाकानी करने लगा। कई बार मांगने के बावजूद पैसा वापस न देने पर पीडि़त ने इस सम्बध्ंा में पीजीआई थाने में आरोपी कम्पयूटर आपरेटर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button