अपराधउत्तर प्रदेश

गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली से दबकर महिला की मौत

गोंडा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। वहीं इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इटियाथोक थाना क्षेत्र के अहिरौलिया गांव के समीप सोमवार को राजपता उम्र करीब 45 वर्ष पत्नी बाबू सोनकर की गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका किसी काम से जा रही थी कि ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई।वहीं चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों समेत स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। उक्त घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button