
लखनऊ। रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बनसल बाबू (18) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पमृतक की मां मुन्नी देवी पत्नी रामेश कुमार ने गोमती नगर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पुत्र को पूर्व से कुछ लोगों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। तहरीर के अनुसार, 13 जून 2026 की रात करीब 10 बजे से 11 बजे के बीच अज्ञात परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई और उसका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला।रिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
मृतक की मां मुन्नी देवी पत्नी रामेश कुमार ने गोमती नगर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पुत्र को पूर्व से कुछ लोगों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। तहरीर के अनुसार, 13 जून 2026 की रात करीब 10 बजे से 11 बजे के बीच अज्ञात परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई और उसका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला।
परिजनों का कहना है कि मृतक का कुछ लोगों से पहले भी विवाद और मारपीट हो चुकी थी। इसी कारण परिवार हत्या की आशंका जता रहा है। तहरीर में वीरेंद्र यादव, गोपी यादव और विनय यादव सहित अन्य लोगों का नाम लेते हुए निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। बनसल लकड़ी पॉलिश का काम करता था।
मृतक की मां ने पुलिस से अनुरोध किया है कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपितों से पूछताछ की जाए तथा घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।
फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



