
लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील व नवसृजित थाना बिजनौर की ग्राम पंचायत कल्ली पश्चिम जमीन की पैमाइश करने के लिए सोमवार को स्थानीय लेखपाल धर्मदेव वर्मा पहुंचे थे। जहां मनबढ़ दबंगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लेखपाल धर्मदेव वर्मा को सीएचसी सरोजनीनगर में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेज दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताते चले कि राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर तहसील व नवसृजित थाना बिजनौर के अंतर्गत आने वाले कल्ली पश्चिम गांव में एक जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल धर्मदेव वर्मा दोपहर को पहुंचे थे। जमीन की पैमाइश का कार्य हो रहा था। तभी इसी दौरान वहां पर पहुंचे कुछ दबंगों ने लेखपाल धर्मदेव वर्मा को मारना पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट से धर्मदेव वर्मा को काफी चोटे आ गई। मारपीट में धर्मदेव वर्मा लेखपाल के गले में पड़ी सोने की चैन भी दबंग लूट ले गए। लोकबंधु हॉस्पिटल पहुंचे एसडीएम सरोजनी नगर आनंद सिंह ने बताया कि लेखपाल को काफी चोटें आई हैं। दबंगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा, लूट एवं मारपीट की धाराओं में तहरीर दी गयी है।



