उत्तर प्रदेश

भदोही के गोपीगंज बाजार में शार्ट सर्किट से टीन शेड में आग लगने से चार की मौत

भदोही। गोपीगंज नगर के चुड़िहारी मोहाल में बुधवार की आधी रात शार्ट सर्किट से लगी आग में दादा मोहम्मद असलम (65) और दादी शकीला (62) जहां जिंदा जल गए तो वहीं पोती तस्किया (10), अलवीरा (12) और रौनक (20) झुलस गईं। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्वजनों ने विद्युत कनेक्शन काटकर आपूर्ति बंद की। देखते ही देखते मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। किसी तरह आग पर काबू कर झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने तस्कीया और अलवीरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि रौनक खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बारे में बताया जाता है कि चुड़िहारी मोहाल निवासी मोहम्मद असलम 65 वर्ष उनकी पत्नी शकीला सिद्दीकी (62) वर्ष, पोती तश्किया (10) वर्ष पुत्री तस्लीम तथा अलवीरा 12 वर्ष पुत्री शराफत व रौनक (20) वर्ष पुत्री रईस घर के तीसरे तल पर स्थित टिन सेड में गहरी नींद मे थे । इस दौरान देर रात टिन शेड में विद्युत करंट के शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई जिसकी चपेट में आने से शकीला चुड़िहार तथा मोहम्मद असलम की जहां मौके पर ही मौत हो गई वही सभी झुलसे हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां तश्किया 10 वर्ष पुत्री तस्लीम, अलवीरा 12 वर्ष पुत्री शराफत तथा रौनक 20 वर्ष पुत्री रईस गम्भीर रुप से झुलस गई। तीनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान तश्किया की भी मौत हो गई। इलाज के दौरान कुछ देर बाद अलवीरा की भी मौत हो गई।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लगी आग में घर गृहस्थी के समस्त सामान जलकर राख हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर अशोक कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वही परिजनों के मुताबिक दमकल कर्मियों को सूचना दिया गया था लेकिन देर से दमकल पहुंचने पर आक्रोश व्याप्त रहा। एक ही घर मे तीन मौत को लेकर पूरे मोहल्ले में मातम छाया हुआ है। संयोग अच्छा रहा की रईश की पुत्री रौनक की नींद खुल गई जिसने आग की परवाह किए बिना भाग कर नीचे पहुची और परिवार वालों को जानकारी दी जिससे बचाव कार्य शुरु हो गया नही तो और बड़ी घटना से इनकार नही किया जा सकताl घटना मे रौनक भी झुलस गई हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button