अपराधलखनऊ

बाथरूम में करंट लगने से महिला की मौत

लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक महिला की बाथरूम में करंट लगने से मौत हो गयी। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए लोक बुंध अस्पताल लेकर आये। जहां डाॅक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल द्वारा भेजे गये मेमो के आधार पर महिला का पंचनामा कृष्णानगर पुलिस द्वारा किया गया।
मिली जानकारी अनुसार सुमिता वर्मा (31) पत्नी राम भरोसे वर्मा निवासी नगर बिजनौर थाना बिजनौर सुबह 06.53 बजे इमरजेंन्सी में मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। जिसके बाद मेमो के माध्यम से कृष्णानगर पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई गजेन्द्र सिंह ने पंचनामें की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के दौरान मृतका के परिजनों द्वारा बताया गया कि सुबह सुमिता वर्मा नहाने के लिए बाथरुम गयी थी, बाथरुम में लगे बल्ब से बिजली का करन्ट बाथरुम के दरवाजे पर आ गया जिसकी चपेट आने से सुमिता वर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिन्हें इलाज हेतु लोकबन्धु श्री राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय पर लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा सुमिता वर्मा मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पति मजदूरी करते है।

Related Articles

Back to top button