अपराधलखनऊ

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जतायी है। महिला के दामाद ने उन्हें इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल ले गये। जहां डाॅक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोकबन्धु श्री राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, कानपुर रोड लखनऊ के श्री तेज प्रताप ने थाना कृष्णानगर पर एक मेमो के माध्यम से अवगत कराया किया मीना सिंह (70) पत्नी स्व० हरिन्द्र प्रताप सिंह निवासिनी न्यू श्रीनगर कालोनी थाना मानकनगर लखनऊ को उनके दामाद विनय सिंह ने बीत रात समय 01.53 बजे रात्रि में लोकबन्धु श्री नारायण संयुक्त चिकित्सालय इमरजेंन्सी में मृत अवस्था में लाया गया। वृद्ध महिला के गले एवं नाक पर गम्भीर चोट के निशान मिले है। महिला जहां रहती थी। उस घर में काफी खून फैला हुआ था। महिला के गले पर चोट के निशान एवं उसकी नाम से अत्यधिक खून निकलने की पुष्टि हुई है। मृतका मीना सिंह अपने दामाद विनय सिंह पुत्र स्व० हरिवंश सिंह निवासी हंसखेडा थाना पारा लखनऊ के घर पर रह रही थीं। मृतका मीना उपरोक्त स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त थीं।

Related Articles

Back to top button