लखनऊ

शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, पांच बच्चे हुए अनाथ

महिला के तीन बच्चे एवं युवक के दो बच्चे हुए अनाथ
लखनऊ। रहिमाबाद के जमोलिया गांव रहने वाली तीन बच्चों की मां को दो बच्चों के पिता से प्रेम प्रसंग हो गया। जब दोनों में अनबन हुई तो दोनों से जहर पी लिया। रविवार को महिला की जहर पीने से मौत हो गयी। वहीं सोमवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। दोनों की मौत के बाद महिला के तीन बच्चे एवं युवक के दो बच्चे हुए अनाथ।
विदित हो कि रीना मौर्य (30) का शव रविवार को मलिहाबाद कस्बे के मिर्जागंज इलाके के एक कब्रिस्तान के पास से पाया गया था। शव के पास ही जहरीली दवा की शीशी भी बरामद की गयी थी। रहिमाबाद थाना क्षेत्र जमोलिया गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पूर्व रीना का अपने गांव के ही आनन्द गुप्ता से प्रेम प्रसंग हो गया और वह आनन्द के साथ भाग गयी। भागने के कुछ दिनों बाद ही दोनों वापस जमोलिया गांव आ गये। उसके बाद से ही रीना पति रामभजन व बच्चों के साथ मिर्जागंज में किराए पर रहने लगी थी।
रविवार को मिर्जागंज मोहल्ले के पीछे स्थित तालाब के पास स्थित कब्रिस्तान में रीना का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों का कहना है कि आपसी अनबन के बाद प्रेमी-प्रेमिका दोनों ने ही जहर पी लिया था।
इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेश सिंह ने बताया रविवार को रीना की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गयी थी। जबकि आनन्द गुप्ता की मौत सोमवार के दिन ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतका रीना के तीन बच्चे हैं जबकि आनन्द के दो बच्चे है। रीना का पति रामभजन बाजार में गोलगप्पे का ठेला लगाता है। आनन्द की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button