उत्तर प्रदेश

एसडीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक

सिंगाही खीरी-आगामी मोहर्रम त्यौहार व पवित्र सावन माह में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसडीएम निघासन राजीव निगम की अध्यक्षता में सिंगाही थाना परिसर में एक पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम व थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बैठक में मौजूद लोगों से आगामी मोहर्रम त्यौहार व सावन माह में निलकने वाली कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक मनाने की अपील करते हुए कहा त्योहारों पर्वों को आपसी भाईचारे के साथ सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाया जाय।व्यवधान विवाद पैदा करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचना दें। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम व नगर के सभासद सहित थाना क्षेत्र के सभ्रांत नागरिक व धर्मगुरु मौलाना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button