उत्तर प्रदेश

मदरसा संचालक ने पौधारोपड़ कर मनाया जन्मदिन

मोहम्मदी खीरी-पर्यावरण में बढ रहे प्रदूषण से होने वाले जलवायु परिवर्तन से बढ रही प्राकृतिक आपदाओं से मानवजीवन पर मड़रा रहे खतरे को टालने उनसे बचाव का एकमात्र साधन पेंड ही हैं।जंगलों के अंधाधुध कटान की पूर्ति सिर्फ अधिक से अधिक वृक्षारोपड़ ही है।नई नई दैवीय आपदाओं से सामना करने से अब लोगों जनजागरूकता बढ रही है।इसके परिणामस्वरूप शासन प्रशासन ही नहीं समाजसेवी संस्थाओं के साथ ही आम जनमानस भी अब वृक्षों को जीवन का अभिन्न अंग मानने लगा है।सभी पृथ्वी को हराभरा रखने के लिए मनाए जा रहे वन महोत्सव में बढचढ कर हिस्सा लेते हुए खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपड़ में अपना योगदान दे रहे है।इसी क्रम में मोहम्मदी नगर के समाजसेवी मदरसा संचालक अल फातिमा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष फिरोज खान एडवोकेट ने नगर की ईदगाह में आम के पेड़ों का पौधारोपड़ कर अपना 31वां जन्मदिन मनाकर लोगों को वृक्षारोपड़ के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर मास्टर आरिफ सिद्दीकी एडवोकेट मुहम्मद ओसामा खान आन खान सिबली सिद्दीकी इमरान खान सपा नेता सामीन बशीम शहबान खान अब्दुल कलाम जीशान खान मोहम्मद फैज अंसारी एवं काफी संख्या में बच्चे भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button