उत्तर प्रदेश

हरदोई में कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित

हरदोई। जनपद में लगातार बढ़ रही ठंड और घने कोहरे के कारण छात्रों को विद्यालय पहुंचने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

डॉ. अजीत सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरदोई द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सभी बोर्डों के विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 08 तक के छात्रों के लिए दिनांक 26 दिसंबर 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है।

यह आदेश जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अत्यधिक शीत लहर और घने कोहरे के कारण छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, अवकाश की अवधि में शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालयीय कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। शिक्षा विभाग के इस निर्णय से अभिभावकों और छात्रों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button