अपराधलखनऊ

अलीगंज लूट कांड में घायल कर्मचारी की हालत नाजुक

लखनऊ। अलीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर को हथियारों से लैस बदमाश तिरूपति ज्वेलर्स में घुस गए। जिसके बाद बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी के कर्मचारी को गोली मार दी। कर्मचारी को गोली मारने के बाद हमलावर दुकान में रखे हुए करीब 7 लाख सोना चांदी के जेवरात और नकदी लूटकर भाग गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद घायल कर्मचारी को आनन-फानन में ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। वारदात के बाद घटनास्थल पर क्राइम ब्रांच सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। अलीगढ़ सेक्टर बी स्थित तिरुपति ज्वेलर्स पर बाइक सवार पहुंचे। जिन्होंने दुकान में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दो गोली दुकान के कर्मचारी श्रवण कुमार को लगी। मड़ियांव निवासी श्रवण को एक गोली सीने में तो दूसरी पेट में लगी। जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। वहीं इस घटना के दौरान ज्वेलरी दुकान के मालिक निखिल अग्रवाल भी मौजूद थे।
पुलिस ने बताया कि निखिल अग्रवाल के अनुसार हमलावर श्रवण को गोली मारने के बाद दुकान से करीब पांच से सात लाख के जेवरात और नकदी लूट ले गए। ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात पर एसीपी अलीगंज अली अब्बास ने कहा कि लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस ने ज्वेलरी की दुकान में लूट की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा लूटेरों को पकड़ने के लिर शहर के चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई है। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल सहित थाने की कई टीमें लगाई गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button