उत्तर प्रदेश

​हरदोई: क्रांतिकारी गरीब सेवा संस्थान ने खिचड़ी भोज के साथ बांटे कंबल, ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा डीएम चौराहा

हरदोई: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बुधवार को क्रांतिकारी गरीब सेवा संस्थान द्वारा जनपद के डीएम चौराहे पर विशाल खिचड़ी सहभोज और कंबल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए संस्था ने सैकड़ों गरीबों और असहायों को राहत पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

​कन्या पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

​कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक व टड़ियावां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने भगवान श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने हाथों से कन्याओं को खिचड़ी खिलाकर सहभोज की शुरुआत की। इस दौरान पूरा माहौल ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से भक्तिमय हो गया।

​सेवा ही सबसे बड़ा धर्म: अमरेन्द्र प्रताप सिंह

​कंबल वितरण के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरेन्द्र प्रताप सिंह और संस्थापक अध्यक्ष मुकेश विक्रम सिंह ने कहा कि, “गरीबों और निराश्रितों की मदद करना ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। हर समर्थ व्यक्ति को समाज के कमजोर वर्ग के लिए आगे आना चाहिए।”

​युवाओं की शक्ति से हो रहे कल्याणकारी कार्य

​संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि संस्था में युवाओं की बड़ी भागीदारी है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में समय-समय पर जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

​ये रहे मौजूद

​इस पुनीत कार्य में राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी आदर्श कुमार वर्मा, ठाकुर सोम सिंह, मुकेश सिंह, बेचेलाल, आजाद सिंह परमार, दीपक सिंह गौर, अभिषेक सिंह, सरोज, आलोक तिवारी, आकाश सिंह, रंजीत राणा, सूर्या ठाकुर सहित संस्था के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button