
सेलटैक्स में तैनात स्टेनो की दहेज लोभियों ने ली जान
लखनऊ। पारा में रहने वाली सेलटैक्स में तैनात स्टेनो की दहेज लोभियों ने जान ले ली। भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इस सम्बंध में पुलिस कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण स्पष्ट हो पायेगा।
विदित हो कि रचना देवी सेलटैक्स हजरतगंज में स्टेनो के पद पर तैनात थी। वह 10 वर्षों से सेलटैक्स में नौकरी कर रही थी। रचना का विवाह आठ दिसम्बर 2023 को देवेश के साथ हुआ था। आकाश कुमार पुत्र स्व. दिलीप कुमार निवासी ग्राम लोनहा पोस्ट पाइपरसंड, लखनऊ ने पारा पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसकी बहन रचना देवी की शादी देवेश कुमार पुत्र श्री फूलचन्द कुमार ग्राम जगतापुर बैंकर उन्नाव के निवासी के साथ हुई थी। शादी में देवेश को पूरा दहेज, चार पहिया गाड़ी और ससुरालीजनों की मांग पर 10 लाख रुपये नगद दान-दहेज दिया गया था। शादी के बाद देवेश की बहन अपने पति के साथ 19वीं मंजिल हंसखेड़ा कालोनी में किराये पर रहती थी, जहाँ पर देवेश कुमार उनके बड़े भाई मुरारी, भाभी दीक्षा, बहन प्रगति (कीर्ति), जीजा हिमांशू कटियार, सास, ससुर श्रीनाथ चांद कटियार एवं मेरी बहन के यहाँ आना-जाना रहता था। जो आये दिन मेरी बहन को पैसों की मांग को लेकर परेशान व मारपीट किया करते थे तथा अपनी मांगों को पूरी कराने को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। रविवार को सब लोगों ने मिलकर रचना देवी की हत्या कर दी। रचना 2 महीने की गर्भवती थी। इस सम्बंध में पुलिस की माने तो एक मेमो के आधार पर सूचना प्राप्त हुई थी। रचना के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका रचना देवी सेलटैक्स में स्टेनो के पद पर तैनात थी। इस सम्बंध में पारा इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
आठ दिसम्बर को हुई थी शादी, आठ अप्रैल को आयी मौत की खबर
मृतका के भाई आकाश कुमार ने बताया कि रचना का विवाह आठ दिसम्बर 2023 को हुआ था। उसने रचना को अपने प्रेम जाल में फंसा कर विवाह किया था। वह बेरोजगार था। जबकि हर बार वह रचना को बताता था कि उसके कई ट्रक चलते है। आकाश को देवेश ने फोन करके बताया कि उसकी बहन की तबियत बहुत खराब है। वह आईसीयू में भर्ती है। शक होने पर वह अस्पताल पहुंचा जहां उसकी बहन के शरीर पर चोटों के कई निशान देखें।



