अपराध

युवती की हत्या कर इन्दिरानहर में फेंका शव!

लखनऊ। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती का शव नहर में उतरा देखा गया। स्थानीय लोगों कि माने तो हत्यारों ने युवती की हत्या कर शव को नहर में फेंककर फरार हो गये होंगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें :- सरसों के खेत में मिला था मामूम का शव, बेरहमी से पीटने के बाद गला दबाकर हत्या

मिली जानकारी अनुसार उदवत खेड़गांव के पास स्थित इन्दिरानहर में 22 वर्षीय युवती का शव देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की माने तो युवती की शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है। हत्यारों ने बड़ी ही बेरहमी के साथ युवती का हाथ-पैर दोनों ही तोड़कर उसकी हत्या की होगी। उसने ग्रे-टाॅप पहना हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आसपास के जनपदों में भी युवती के सम्बंध में सूचना दे दी है। जिससे युवती की शिनाख्त जल्द हो सके।

यह भी पढ़ें :-डीजीपी यूपी की सोशल मीडिया टीम ने आत्महत्या करने जा रहे युवक की बचायी जान

Related Articles

Back to top button