अपराधलखनऊ

बेखौफ बदमाशों ने युवक को मारी गोली, लोकबंधु में भर्ती

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
सुमित उर्फ सुशील (21) पुत्र विश्राम निवासी बीबी खेड़ा दूध का काम करता है। पुलिस को मिली जानकारी अनुसार शाम के समय वह पेट्रोल डलवा कर घर वापस आ रहा था। तभी पीछे से करण और शेरू निवासी डूडा कॉलोनी ने डूडा कॉलोनी के पास पीछे से गोली चला दी। गोली सुमित के बाएं कंधे को चीरती हुई निकल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। सूत्रों माने तो करण और शेरू अवैध गांजे का धंधा करते हैं जिसको लेकर आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पुलिस की मानें तो आरोपियों ने घटना में .315 बोर के तमंचे का इस्तेमाल किया है। इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि आरोपी करण इससे पहले भी अवैध असलहा रखने के आरोप में जेल जा चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button