अपराध

दहेज लोभियों ने विवाहिता को जहर देकर मार डाला, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में दहेज के लोभियों ने एक विवाहिता को जहर देकर मार डाला। इस संबंध में पुलिस ने सास, ननंद, मौसी व पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार रामादेवी निवासी सरोसा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी रेनू पाल उम्र लगभग 25 वर्ष का विवाह 2 वर्ष पूर्व पारा के आदर्श विहार कॉलोनी में रहने वाले मिगसेन से हुआ था। शादी के कुछ दिनों तक परिवार के सभी सदस्य ठीक-ठाक से रह रहे थे लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया ससुरालीजनों ने रेनू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आए दिन दहेज की प्रताड़ना से तंग आकर रेनू में 26 तारीख को जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में रेनू को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां रेनू की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने पति मिगसेन, सास बुथना पाल, ननद विनीता और अनिता पाल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है।

Related Articles

Back to top button