परिवारिक कलह से परेशान युवक ने खुद को मारी गोली

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। पुलिस कि माने तो युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर खुद को गोली मार ली है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार केशव नगर अंतर्गत सोपान एनक्लेव अपार्टमेंट में रहने वाले पालाथ चन्द्र बनर्जी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मार ली। पालाथ चन्द्र बनर्जी सिक्योरिटी सुपरवाइजर का कार्य करते है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें देखकर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।



